छत्तीसगढ़

कोतवाली थाने के प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई, IG ने किया लाइन अटैच

दुर्ग। दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग IG Ram Gopal Garg ने दुर्ग कोतवाली के थाना प्रभारी महेश ध्रुव को लाइन अटैच कर दिया है। आईजी IG ने विभागीय कार्य में लापरवाही बताते हुए यह आदेश जारी किया है, लेकिन महेश ध्रुव का कहना है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई गलत तरीके से हुई है। वह अपना पक्ष दुर्ग आईजी Durg IG के सामने रखेंगे।

Inspector Mahesh Dhruv निरीक्षक महेश ध्रुव ने बताया कि उनके थाने में एक लव पाण्डेय नाम का सिपाही है। उसकी ड्यूटी चुनाव कार्य में तमिलनाडु में लगाई गई थी। कपिल पाण्डेय को शायद इसकी जानकारी हो गई थी। उसने 24 मई को कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव से 7 दिनों का अवकाश अप्रूव करा लिया। छुट्टी मिलते ही लव पाण्डेय को थाने से रिलीव कर दिया गया। जब आईजी कार्यालय से लव पाण्डेय को ड्यूटी पर भेजने का आदेश आया तो थाना प्रभारी ने लव पाण्डेय को सूचित किया और ड्यूटी जाने के लिए कहा। लव पाण्डेय पहले से अवकाश पर था। उसने ड्यूटी ज्वाइन कर तमिलनाडु जाने की जगह मेडकिल लीव ले ली।

जब लव पाण्डेय ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और इसकी जानकारी आईजी दुर्ग राम गोपाल गर्ग को हुई तो उन्होंने निरीक्षक महेश ध्रुव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया।

Related Articles

Back to top button