ज्योतिष

Holi 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धनहानि के साथ सेहत होगी खराब

Holi 2024: इस साल होली के मौके पर चंद्र ग्रहण के अशुभ योग बन रहे हैं. भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे खत्म होगा. इस बार होली पर ग्रहण के साथ-साथ कई अशुभ संयोग भी बन रहे हैं.

मीन राशि में सूर्य और राहु की अशुभ युति से ग्रहण योग बन रहा है। वहीं होली से ठीक पहले शनि उदय होते ही अपने चरम पर हैं। कुंभ राशि में शनि और मंगल का भी खतरनाक संयोग बन रहा है। इन सभी अशुभ योगों के बीच आइए जानते हैं होली से किन 5 राशियों के बुरे दिन आने वाले हैं।

मेष: आपको आर्थिक नुकसान होगा

मेष राशि वालों के लिए होली का यह त्योहार आपके जीवन में परेशानियां बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आपको अपने करियर में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। होली के बाद आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको आर्थिक नुकसान होगा और स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्ट हो सकता है। कड़ी मेहनत के बाद आप अपने करियर में सफलता हासिल करेंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। उपाय के तौर पर होलिका दहन के बाद 7 जोड़े लौंग चढ़ाएं।

वृषभ: कार्यस्थल पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। कार्यस्थल पर आपको दबाव का सामना करना पड़ सकता है और अधिक काम करना पड़ेगा। फिर भी आपको अपने काम का सम्मान नहीं मिलेगा. इसके विपरीत वरिष्ठ आपसे खुश नहीं रहेंगे। आपकी उन्नति और पदोन्नति में बाधाएं आ सकती हैं। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला आपको बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। उपाय के तौर पर होली की अग्नि में गेहूं की बालियां अर्पित करें।

कन्या: आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि वालों के लिए होली पर ग्रहण योग बेहद अशुभ संकेत दे रहा है। कन्या राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में काफी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों के कारण आप लोगों पर से विश्वास खो देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपका विवाद बढ़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या आपको परेशान कर सकती है। नजदीकी रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. उपाय के तौर पर होली की अग्नि में छुपकर 125 ग्राम हल्दी डाल दें।

कुंभ: धन की भारी हानि

होली के त्योहार के बाद कुंभ राशि के जातकों को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से परेशानी हो सकती है। आपके जीवन में विवाद बढ़ेंगे और आपकी कड़वी जुबान के कारण आपके जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। वाणी दोष के कारण लोगों से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। व्यापार में आपको भारी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर होलिका दहन के बाद 5 बार परिक्रमा करें।

मीन: पढ़ाई और करियर में दिक्कतें

होली के दिन ग्रहण के कारण मीन राशि वालों को करियर में काफी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके बच्चे को भी पढ़ाई और करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। आपका बिजनेस बुरे दौर से गुजर रहा है. काफी मेहनत और निवेश के बाद भी आपको अपेक्षित रिटर्न नहीं मिल पाएगा। आपके परिवार में आपसी रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं और तनाव बढ़ सकता है। उपाय के तौर पर होली पर मां लक्ष्मी को लाल गुलाल चढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button