देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुख्य समाचार

100 परसेंट शादी करूंगी’ अरबाज के बाद अब मलाइका ने शादी के लिए किया हां, बच्चे पैदा करने को लेकर भी कही ये बात

मुंबई: पत्नी मलाइका अरोड़ से तलाक के 5 साल बाद अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा ने निकाह कर लिया है। दोनों ने 24 दिसंबर को शादी की है। अब खबरें आ रही है कि अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा भी जल्द शादी करने वाली है। आपको ये तो पता ही होगा कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लंबे समय से अफेयर चल रहा है और दोनों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर स्पॉट किया जा चुका है। फैंस के मन में सवाल है कि क्या अब मलाइका भी शादी करेंगी?

दरअसल ‘झलक दिखला जा 11’ के सेट पर फराह खान ने मलाइका से शादी का क्वेश्चन किया। उन्होंने पूछा, ”2024 में मलाइका, क्या आप सिंगल पेरेंट और एक्ट्रेस से डबल पेरेंट और एक्ट्रेस बनने वाली हैं?” इस सवाल को समझने में मलाइका को थोड़ी मुश्किल हुई। उन्हें लगा मलाइका उनसे दूसरा बच्चा करने की बात कह रही हैं। बाद में जब सवाल समझ आया, तो एक्ट्रेस ने हैरान करने वाला जवाब दिया। मलाइका ने कहा, ”अगर कोई है तो मैं 100 परसेंट शादी करूंगी।” इस पर फराह ने पूछा, ”कोई है मतलब? बहुत हैं।” मलाइका ने जवाब दिया कि अगर कोई पूछे शादी के लिए, तो मैं कर लूंगी।

एक बेटे की मां है मलाइका

अरबाज खान से मलाइका अरोड़ा को 21 वर्षीय बेटा अरहान है। एक्ट्रेस लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। फराह खान के एक्ट्रेस से सेकंड मैरिज का क्वेश्चन पूछे जाने के बाद फैंस को भी मलाइका के दोबारा दुल्हन बनने का इंतजार है। हालांकि, एक्ट्रेस के डिप्लोमैटिक जवाब ने एक बार इस बात को तूल दी है कि उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है।

1998 में हुई थी लव मैरिज

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने 1998 में लव मैरिज की थी। अक्सर कपल गोल्स का मैसेज देने वाला ये कपल 2019 में अलग हो गया। मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ मूव ऑन कर लिया, तो वहीं अरबाज का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ने लगा। हालांकि, उनसे भी ब्रेकअप हो गया और अब अरबाज, शूरा खान के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button