ज्योतिष

Vastu Tips: बेडरूम में क्यों नहीं होना चाहिए बाथरूम? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज को सही दिशा में रखना व बनवाना चाहिए। कभी-कभार चीजों को गलत दिशा में रखने से व्यक्ति को वास्तु दोष भी लग सकता है।

इससे न चाहते हुए भी उनकी जिंदगी में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती है, जिसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर तो पड़ता ही है। साथ ही कुंडली में ग्रह भी कमजोर होने लगते हैं।

आज हम आपको बेडरूम और बाथरूम की सही दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ हम आपको ये भी बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में बाथरूम होना चाहिए या नहीं?

बेडरूम में न हो बाथरूम, क्यों?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी बाथरूम नहीं होना चाहिए। दरअसल, दोनों की ऊर्जा एक-दूसरे से अलग होती है। अगर दोनों की ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है, तो इससे घरवालों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा धन हानि भी हो सकती है।

बाथरूम किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

शास्त्रों के अनुसार, बाथरूम को कभी भी पूर्व-उत्तर की दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। बाथरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा उत्तम होती है। इसके अलावा बाथरूम में एक बड़ी खिड़की भी जरूर होनी चाहिए। बाथरूम में कभी भी गहरे रंग की टाइल्स नहीं लगवानी चाहिए।

अगर आपके बेडरूम में बाथरूम है और उसका दरवाजा बाथरूम की तरफ खुलता है, तो ऐसे में बाथरूम के दरवाजे को हमेशा बंद रखें।

स्नानघर किस दिशा में होना चाहिए?

शौचालय और स्नानघर कभी भी एक नहीं होना चाहिए। दोनों को अलग-अलग बनवाना चाहिए। नहीं तो इससे कुंडली में राहु और चंद्र ग्रह कमजोर हो सकते हैं। स्नानघर को घर की पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए और पानी का बहाव उत्तर की ओर रखना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button