टेक्नोलॉजीदेशमुख्य समाचार

लैंडिंग के लिए विक्रम लैंडर ढूंढ रहा नई जगह, सामने आई चांद की नई तस्वीर, जानें चंद्रयान-3 के पल-पल के अपडेट

Chandrayaan-3 Updates: भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. वहीं चंद्रयान-3 अब लैंडिंग के तैयार हो चुका है. लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को स्कैन कर रहा है और लैंडिंग के मुफीद जगह ढूंढ लेने पर चंद्रयान-3 डीसेंट ऑपरेशन शुरू करेगा.

विक्रम लैंडर अपने हिसाब से लैंडिंग एरिया का चुनाव करेगा. लैंडर द्वारा ऐसी जगह ढूंढी जा रही है, जहां बोल्डर्स या गहरी खाई न हो. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) ने बताया कि 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 लैंड करेगा. इसरो की तरफ से चांद पर लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा.

चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से केवल 25 किलोमीटर की दूरी पर चांद के चक्कर लगा रहा है और इसके सॉफ्ट लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. अगर यह लैंडिंग सफलतापूर्वक हो जाती है तो भारत ऐसा पहला देश होगा, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया है.

Related Articles

Back to top button